राशिफल: संकष्टी चतुर्थी आज, जानिए अपना राशिफल

मिथुन राशि के विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता का संकेत है। माता जी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

राशिफल: संकष्टी चतुर्थी आज, जानिए अपना राशिफल

आज विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत है। यह व्रत संकटों से छुटकारा पाने के लिए किया जाता है। इस व्रत में भगवान गणेश की पूजा की जाती है। जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल....

मेष: आज किसी खास से मुलाकात हो सकती है। अपनों को दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। महिला मित्र से दोस्ती और भी अधिक प्रगाढ़ होगी। 

वृषभ: पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई अनजान मदद के लिए सहयोग मांग सकता है। व्यापार में धन नुकसान का संकेत है।

मिथुन: विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता का संकेत है। माता जी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

कर्क: किसी अनजान से आर्थिक लाभ का संकेत है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह: आज सोच समझकर आर्थिक फैसला लें। किसी साथी के सेहत की चिंता सताएंगी। कोई अपना मदद के लिए आगे आ सकता है।

कन्या: अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से मन अप्रसन्न रहेगा। नौकरी में आर्थिक नुकसान का संकेत है। आर्थिक फैसला सोच समझकर लें। 

तुला: व्यापार प्रभावित रहने वाला है। कोई अपना आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। यात्रा करना खतरे से खाली नही है। 

वृश्चिक: मन प्रसन्न रहेगा। पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें। मानसिक तनाव से बाहर निकल सकते हैं। व्यापार मध्यम रहने वाला है।

धनु: बिजनेस में आंशिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। किसी साथी की सेहत का सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में सामंजस्यता बढ़ेगी। 

मकर: वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है। संकट की घड़ी में अपनों का साथ मिलेगा। बड़े भाई अथवा बहन से धन लाभ का योग है।

कुम्भ: परिवार में माता-पिता का सम्मान करें, अन्यथा नौकरी में तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार कुछ मध्यम चलेगा। आर्थिक नुकसान से सावधान रहें।

मीन: आर्थिक लेनदेन में साफ सुथरा रहें। कर्ज की समस्या जल्द ही दूर होगी। अनावश्यक पैसे उधार लेने से बचें।