राशिफल: तुला वालों को सरकारी नौकरी का योग, जानें अपनी राशि का हाल
आज का राशिफल के मुताबिक मेष राशि वाले लोगों के लिए आज दिन शुभ है। यात्रा को लेकर सावधान राहने की आवश्यकता है। वृषभ राशि के जातकों को सेहत को लेकर चिंता रहेगी। हालांकि बहुत जल्द स्वस्थ भी हो जाएंगे।

आज का राशिफल के मुताबिक मेष राशि वाले लोगों के लिए आज दिन शुभ है। यात्रा को लेकर सावधान राहने की आवश्यकता है। वृषभ राशि के जातकों को सेहत को लेकर चिंता रहेगी। हालांकि बहुत जल्द स्वस्थ भी हो जाएंगे। वहीं मिथुन राशि के लोगों को अपनों के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। आगे जानिए सभी राशि वालों के लिए आज का राशिफल...
मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। किसी साथी से आर्थिक लाभ का संकेत है। यात्रा को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
वृषभ: सेहत कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। व्यापार में लाभ न होने से मन विचलित हो सकता है। पिता से मनमुटाव हो सकता है।
मिथुन: किसी अपने को जाने का दुःख सताएगा। मानसिक तौर पर परेशानी हो सकती है। परिवार में बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें।
कर्क: आज कोई शुभ समाचार सुनने में आएगा। किसी साथी से मनमुटाव हो सकता है। अचानक बने यात्रा योग को टालें।
सिंह: महिला साथी से झगड़ा हो सकता है, सतर्क रहें। कोई अपना आर्थिक मदद कर सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
कन्या: ऑफिस के बॉस से मनमुटाव हो सकता है। माता जी की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। धर्म के काम में रुचि ले सकते हैं।
तुला: नौकरी में कार्य का लोड बना रहेगा। अधिक कार्य भार के कारण मन परेशान रहेगा। माता पिता की सेवा से सरकारी नौकरी का योग बनेगा।
वृश्चिक: आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य स्थल पर काम का प्रेशर महसूस कर सकते हैं। यात्रा से सतर्क रहने की आवश्यकता है। सेवा कार्य में तत्पर रहने वाले हैं।
धनु: मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आज कोई अपना हमदर्द बनकर सामने आएगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
मकर: घर में बच्चों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। अनावश्यक विवाद से बचें। कोई अधूरा कार्य पूरा होगा, जिससे आपका मन खुश रहेगा।
कुम्भ: घर के बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। जमीनी विवाद का निपटारा हो सकता है। कोई अपना आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है।
मीन:धीरे-धीरे मानसिक परेशानियों से बाहर आएंगे। कोई मित्र मदद के लिए सहयोग मांग सकता है। सहयोग आर्थिक भी हो सकता है। धन के अपव्यय पर लगाम लगेगा। जिससे अर्थिक स्थिति में सुधार होगा।